उत्तराखंड ,कांग्रेस ,जिला पंचायत अध्यक्षों और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के प्रत्याशियों पर हुआ मंथन,

चमोली में चौंका सकती है कांग्रेस
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी का नाम भी करीब-करीब तय कर लिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यहां प्रत्याशी चयन के मामले में कांग्रेस अलग हटकर फैसला ले सकती है। अभी तक माना जा रहा है कि यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पसंद को तवज्जो दी जा रही है।
रुड़की नगर निगम को लेकर भी मंथन, पार्षदों को भी देंगे सिंबल
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को कांग्रेस भवन में रुड़की नगर निगम चुनाव को लेकर भी दावेदारों, पार्टी नेताओं, विधायकों और निगम चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद महेंद्र पाल से भी बात की। निगम के पूर्व मेयर यशपाल राणा के साथ ही अन्य कई दावेदारों से इंदिरा हृदेयश, प्रीतम ने अलग-अलग भी बात की।
इस बैठक में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल आदि से भी राय ली गई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दो दिन में रुड़की नगर निगम में मेयर पद पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस ने यहां पार्षदों को भी सिंबल देने का फैसला किया है।
चुनाव में भाजपा धनबल, बाहुबल का उपयोग करने से कोई परहेज नहीं कर रही है। फिर भी कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। – प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यह पता है कि इस संकटकाल में जो कांग्रेस के साथ मौजूद है, वही सच्चा कांग्रेसी है। -इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष